Video : परमात्मा के शरणागत हो जाओ, वह करुण वेदना सुनता था और सुनता रहेगा...

वाराणसी,भदैनी मिरर। कोरोना के संक्रमण काल में अस्पतालों से लेकर श्मशान तक मचे हाहाकार के बीच मैहर माता शारदा के पूर्व प्रधान पुजारी श्री श्री 108 श्री देवी प्रसाद जी महाराज ने करुण निवेदन किया है। माता शारदा के चरणों में प्रार्थना करते हुए महाराज जी ने कहा है, इस जीवन काल में हमने कभी न देखा था, न सुना था की संसार की ऐसी दुर्गति होगी। 


उन्होंने कहा कि एक ऐसी महामारी  जिसने जिसने पूरी दुनिया मे 'त्राहि- त्राहि' मच दी, लाशों की ढेर लगा दी। लोगों को श्मशान में भी जगह नहीं मिल रही। जबकि सभी उपाय किये जा रहे। जनता मास्क लगा रही है, घरों में कैद हैं फिर भी आज सारा विश्व रो रहा है-कराह रहा है। ऐसा इसके पहले न सुना गया, न देखा गया है। किसी का बच्चा, तो किसी के माता पिता श्मशान पहुंच गए है। 


भावुक होते हुए महाराज श्री ने कहा हे परमात्मा रक्षा करो। विश्व के सभी लोग जागो और परमात्मा पर विश्वास करो। आस्था रखो वह था, है और सदैव रहेगा। सभी अपने घरों में रहिए, बाहर मत निकलिए खुद की और दूसरों की प्राणों की रक्षा करिये। रोती बिलखती आत्माओं की ईश्वर सदैव सुनता आया है और सुनेगा। यह वक्त है परमात्मा के शरणागत होने का, भौतिकता के हम सारे उपाय कर रहे है। बस एक साथ भगवान को याद करिये, रक्षा की आवाज लगाइए सदैव-सदैव सुनेगा।