5 तस्वीरों में देखें काशी में लता मंगेशकर को किया गया नमन: दीपदान कर मोक्षदायिनी से आत्मा की शांति के लिए हुई प्रार्थना, गंगा आरती स्वर कोकिला के नाम...

Salute to Lata Mangeshkar in Kashi. Prayer to Mokshadayini for peace of soul by donating a lamp, Ganga aarti swar in the name of Nightingale. स्वर कोकिला लता मंगेशकर को विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती समर्पित रही।निधन से आहत काशीवासियों ने मोक्षदायिनी को दीपदान कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

5 तस्वीरों में देखें काशी में लता मंगेशकर को किया गया नमन: दीपदान कर मोक्षदायिनी से आत्मा की शांति के लिए हुई प्रार्थना, गंगा आरती स्वर कोकिला के नाम...
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को गंगा आरती के दौरान दी गई दीपांजलि।

वाराणसी,भदैनी मिरर। हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर (92) के निधन की खबर जैसे ही रविवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल से आई तो पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। देश के सभी दिग्गजों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 92 वर्षीय गायिका ने कई भाषाओं में 1000 से अधिक हिंदी फिल्मों में गाने रिकॉर्ड किए हैं। 28 नंवबर 1921 में लता मंगेशकर का जन्म हुआ हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लता मंगेशकर को भारतीय सिनेमा में अहम योगदान देने के लिए पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी शामिल है। उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में ही गायकी की शुरुआत कर दी थी।

गंगा आरती में स्वर कोकिला को किया नमन

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध दैनिक गंगा आरती में स्वर कोकिला लता दीदी को याद किया गया। गंगा सेवा निधि ने माँ गंगा की आरती भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेश्कर को समर्पित की। साथ ही मोक्षदायनी माँ गंगा के तट पट दीपों से स्वर की जादूगर को दीपांजलि दी गई। माँ गंगा में दीप दान कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना भी की गई।कोरोना कॉल में पीछले कुछ हफ़्तों से माँ गंगा की आरती सांकेतिक रूप से सम्पन्न की जा रही है। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव व भव्या रूपानी उपस्थित थी।