नारी शक्ति का हुआ सम्मान, बोली वक्ता अब दहलीज पार कर हर क्षेत्र में बढ़ रही महिलाएं...

नारी शक्ति का हुआ सम्मान, बोली वक्ता अब दहलीज पार कर हर क्षेत्र में बढ़ रही महिलाएं...

वाराणसी, भदैनी मिरर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कलाकारों की संस्था आर्टिस्ट्री आफ वूमेन ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर मेहनती और कर्मठ महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री मीना चौबे ने कहा कि अब घर की दहलीज पारकर महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। कलाकारों ने अपनी कल्पनाओं से कैनवास पर समाज की तस्वीर उकेरी है। महिलाएं अब अपनी समस्याओं को लेकर मुखर भी हो रहीं है और सरकारें महिला सशक्तिकरण की ओर काम भी कर रही है।


 पूर्व संकायाध्यक्ष प्रोफेसर मृदुला सिन्हा ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले कलाकार बनने में किसी को अपना भविष्य नहीं दिखता था, लेकिन यह खुशी की बात है कि फाइन आर्ट्स में अब छात्रों की न केवल रुचि बढ़ी है बल्कि वह विभिन्न संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में सरकारी नौकरी भी कर रहे है।  इस अवसर पर अपने शिक्षिका के हाथों सम्मानित होकर दामिनी शर्मा के खुशी का ठिकाना न था। वह कही कि जिनसे शिक्षा प्राप्त कर हम आगे बढ़ रहे यदि वह मेरे कार्यों की प्रसंशा करें तो यह सौभाग्य की बात है।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर मृदुला सिन्हा, राज्य मंत्री मीना चौबे आलोक विश्नोई, ईश्वरी नारायण सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद मंजू लता सिंह और जयश्री द्वारा नारी शक्ति पर कविता का वाचन किया गया। ताना बाना ग्रुप ने कबीर की साकी की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। मंच संचालन निहारिका सिंह, धन्यावाद ज्ञापन नीलम मिश्रा और डॉ शारदा सिंह ने किया। संस्था का परिचय डॉ माधुरी शर्मा ने कराया। 


यह महिलाएं हुई सम्मानित

सरोज वर्मा, रानिका जायसवाल, साधना निगम, डॉ गरिमा रानी, उत्तरा चक्रवर्ती, रिचा सिंह, जमुना शुक्ला, श्रेया गर्ग, पूनम सिंह, अर्चना सिंह आदि 11  महिलाओं को अपने अपने क्षेत्रों में काम विशिष्ट काम करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ भारती मिश्रा, सुनीति शुक्ला, सरिता राय, शीला यादव, कविता, ममता, नूर सबा, नूतन सिंह रीमा जायसवाल, निधि जायसवाल, आदि उपस्थित थे।