चंदौली पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को कराया अवगत,जानिए और क्या कुछ कहा

जनपद में यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एक दिवसीय जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण भवन में जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चंदौली पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को कराया अवगत,जानिए और क्या कुछ कहा

चंदौली- जनपद में यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एक दिवसीय जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण भवन में जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नगर के एक लाइन में प्रेस वार्ता कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। और इसके साथ ही जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी ली। और कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। तेज गति से सभी कार्यों को पूर्ण करें। इसके साथ ही उन्होंने कई जगह पर पहुंच कर आम जनता की समस्याओं का सुनवाई भी किया। उन्होंने इसके साथ ही मत स योजना के लाभार्थियों को केसीसी का प्रमाण पत्र भी दिया।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जनपद में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वाले किसानों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही लोगों को एक रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इसके लिए कुल 61.87 करोड़ रुपए की स्वीकृति की जा चुकी है। जिसके लिए विभिन्न श्रेणी के अत्याधुनिक 113 दुकानें, प्रशासनिक भवन व अन्य बहुउद्देशीय संरचनाओं का निर्माण होना है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के सभी जनपदों मे इससे रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे और साथ ही अन्य राज्य में मच्छर निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था वैसे आज बीजेपी ने निषादराज को गले लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रावण राज्य को खत्म किया है और आने वाले 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे देश से रावण राज को भाजपा खत्म करने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कि कभी राजनीति को अपना पैसा बनाकर नहीं करती वह राजनीति को सेवा मानकर हमेशा अपने कार्यों को करती है। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जय भीम बोल कर जय समाजवाद बोलने वाले लोगों ने अपना हिस्सा गवांया। इसके साथ ही उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर पहले क्या थे, और अब उनकी स्थिति क्या हो गई है। उनको खुद मूल्यांकन करने की जरूरत है।

इस दौरान उपनिदेशक मत्स्य वाराणसी मंडल, सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी राम अवध, मत्स्य निरीक्षण विकास कुमार मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय