यूपी कॉलेज: छात्रसंघ चुनाव में निशांत बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बने अंकित तो शिवम के सर महामंत्री का सेहरा...

यूपी कॉलेज: छात्रसंघ चुनाव में निशांत बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बने अंकित तो शिवम के सर महामंत्री का सेहरा...

वाराणसी/भदैनी मिरर।  यूपी कालेज में हुए छात्रसंघ चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। जिसमें निशान्त कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी।  काफी गहमागहमी के बीच हुए मतदान के बाद दोपहर 1 बजे से मतगणना शुरू हुई। बता दें कि चुनाव में 4588 मतदाताओं में से 56.9 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। 

अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले निशान्त कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी श्वेताभ सौरभ सिंह को 1011 मतों से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर जीत पाने वाले अंकित कुमार को 1096 मत मिले।  उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी करन सिंह को 326 वोटों से हराया। 

महामंत्री पद पर शिवम् सिंह ने 1142 मत पाकर जीत हासिल की।  उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विकास कुमार ठाकुर को 134 मतों से हराया। इसके साथ ही पुस्तकालय मंत्री पद पर गौरव कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर 319 मतों के साथ सिद्धार्थ सिंह, वाणिज्य संकाय पद पर 179 मतों के साथ सूरज सिंह निर्वाचीत हुए हैं। वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर सक्षम सिंह, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर तेजस्वनी ऋषिवंशी और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर अंकुर त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित हुए।