चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को वाराणसी में हुआ हवन-पूजन...

कमच्छा स्थित मां कामख्या मंदिर में राष्ट्रीय हिन्दू दल के सदस्यों ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ खास हवन-पूजन किया।

चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को वाराणसी में हुआ हवन-पूजन...

वाराणसी,भदैनी मिरर। चन्द्रयान 3 की सफल लांचिंग के बाद लैंडिंग के लिए मंगलवार को कमच्छा स्थित मां कामख्या मंदिर में राष्ट्रीय हिन्दू दल के सदस्यों ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ खास हवन-पूजन किया।

उन्होंने चन्द्रयान और इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। कहा कि चंद्रमा को हमारे भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं। वे ही हमें सफलता देंगे। भारत के लिए यह गर्व की बात है।