भंडारे में फूड प्वाइजनिंग से तबियत खराब लोगो का CMO ने जाना हाल, बोले सबकी स्थिति सामान्य...

सिंधोरा के बरवां गांव में आयोजित भंडारे  में बना भोजन ग्रहण करने से 60 से ज्यादा लोगों को हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भंडारे में फूड प्वाइजनिंग से तबियत खराब लोगो का CMO ने जाना हाल, बोले सबकी स्थिति सामान्य...

वाराणसी, भदैनी मिरर।  सिंधोरा के बरवां गांव में आयोजित भंडारे  में बना भोजन ग्रहण करने से 60 से ज्यादा लोगों को हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में हाहाकार मचा हुआ है। गांव में चिकित्सकों की टीम कैम्प लगाकर इलाज कर रही है।

बताया जाता है कि बुधवार को बरवां गांव में हरिनाथ बेन बंशी उर्फ करिया के यहां जयसत गुरुदेव के प्रवचन के बाद वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया गया था। जिसमे बरवां, देवजी, बलोई व जलालपुर समेत आसपास के गांव के सैकड़ो लोग शामिल हुए थे। सत्संग समाप्त होने के बाद प्रसाद के रुप मे खाने की व्यवस्था की गई थी। सैकड़ो सत्संगी लोगो ने प्रसाद में बना खाना खाया।

जिसके बाद खाने दर्जनों वाले लोगो को रात से ही एक उल्टी और दस्त होने लगी। गुरुवार की सुबह होते होते प्रसाद ग्रहण करने वालो की हालत गंभीर होने लगी। इस दौरान प्राथमिक स्वस्थ केंन्द्र पिंडरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजोखर पर मरीज पहुचने लगे। शाम तक पिंडरा पीएचसी पर 27 लोग पहुचे। जिन्हें  जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सूचना पर स्वास्थ विभाग की टीम ने प्रभावित परिवारों में इलाज किया। तहसील से राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल भी पहुँच गए थे। 

वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि भंडारे में  बनी पनीर की सब्जी में पनीर सही न होने के कारण लोगो की हालत बिगड़ी थी। फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है किसी की भी हालत गंभीर नही है। मरीज अब ठीक हैं। 12 बच्चे और 15 वयस्क जिला अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी अन्य प्राथमिक केंद्रों में भर्ती हैं।