चाइनीज मंझे की चपेट में आने से व्यक्ति घायल...

सोमवार को नक्खी घाट क्षेत्र से गुजर रहे हुकुलगंज निवासी व्यक्ति बुरी चाइनीज मंझे की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए।

चाइनीज मंझे की चपेट में आने से व्यक्ति घायल...

वाराणसी। धड़ल्ले से बिक रहे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की  चपेट में आने  हुकुलगंज निवासी व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा की हुकुलगंज निवासी गोपाल सेठ सोमवार को नक्खी घाट क्षेत्र से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चाइनीज मांझे की चपेट में आकर उनका गला कट गया।

गोपाल के गले से तेजी से खून बहते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की तत्परता से तुरंत ही टांके लगाकर उनकी जान बचायी जा सकी है। घायल गोपाल के गले में कुल 8 टांके लगाए गए हैं।