निकाय चुनाव में यदि जानना है अपना बूथ तो मिलाए यह नंबर..!

नगर आयुक्त शीपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम, वाराणसी द्वारा आम नागरिकों एवं मतदाताओं को उनके मतदान केन्द्र एवं बूथों के जानकारी के लिये नगर निगम के सभी पाॅचों जोनो में कर्मचारी तैनात किये गये है, जिनके द्वारा कोई भी मतदाता उन्हे फोन कर के अपने मतदान केन्द्र एवं बूथ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

निकाय चुनाव में यदि जानना है अपना बूथ तो मिलाए यह नंबर..!

वाराणसी, भदैनी मिरर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2023, आगामी दिनांक 4 मई को निर्धारित है. नगर आयुक्त शीपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम, वाराणसी द्वारा आम नागरिकों एवं मतदाताओं को उनके मतदान केन्द्र एवं बूथों के जानकारी के लिये नगर निगम के सभी पाॅचों जोनो में कर्मचारी तैनात किये गये है, जिनके द्वारा कोई भी मतदाता उन्हे फोन कर के अपने मतदान केन्द्र एवं बूथ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

 पाॅचो जोनो पर इस कार्य हेतु तैनात कर्मचारियों में आदमपुर जोन में पवित्रेश जेटली, मोबाईल नम्बर-7985689277, भेलूपुर जोन में श्याम जी, मोबाईल नम्बर-9935351755, दशाश्वमेध में  धर्मेन्द्र वर्मा, मोबाईल नम्बर-7311149360, कोतवाली जोन में मनोज कुमार, मोबाईल नम्बर-7905922140 एवं अशोक कुमार, मोबाईल नम्बर-6394853239 तथा वरूणापार जोन में मिलन कुमार सिंह, मोबाईल नम्बर-9795746636 है। कोई भी नागरिक व मतदाता इन कर्मचारियों को फोन कर अपने मतदान केन्द्र एवं बूथ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।