महिला दिवस पर वाराणसी परिक्षेत्र में भी खुला महिला साइबर क्राइम सेल...

प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना राहुल शुक्ला ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में तेजी से साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसमें महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। साइबर थाने पर महिला को अपनी बात रखने में आसानी हो इसके लिए महिला साइबर सेल का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया से रिलेटेड किसी भी शिकायत की त्वरित कार्रवाई करने से है। 

महिला दिवस पर वाराणसी परिक्षेत्र में भी खुला महिला साइबर क्राइम सेल...

वाराणसी/भदैनी मिरर। प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 18 परिक्षेत्रीय थानों में महिला साइबर क्राइम सेल का डिजिटल लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में वाराणसी में भी क्षेत्रीय साइबर थाने में उप निरीक्षक रीता देवी ने फीता काटकर महिला साइबर सेल का उद्घाटन किया गया। 

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना राहुल शुक्ला ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में तेजी से साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसमें महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। साइबर थाने पर महिला को अपनी बात रखने में आसानी हो इसके लिए महिला साइबर सेल का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया से रिलेटेड किसी भी शिकायत की त्वरित कार्रवाई करने से है। 

इसके साथ ही उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव द्वारा साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महिला आरक्षी विजयलक्ष्मी, प्रीति पाल, सलोनी चौरसिया और आरक्षी राम अवध यादव मौजूद रहे।