अखिल भारतीय संयुक्त ब्राम्हण संघर्ष समिति की बैठक में PM को भेजा गया पांच सूत्रीय प्रस्ताव, सवर्ण आयोग के गठन की मांग...

अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की राष्ट्रीय बैठक सोमवार को केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंo कमलाकान्त उपाध्याय की अध्यक्षता में आहूत हुई।

अखिल भारतीय संयुक्त ब्राम्हण संघर्ष समिति की बैठक में PM को भेजा गया पांच सूत्रीय प्रस्ताव, सवर्ण आयोग के गठन की मांग...

वाराणसी,भदैनी मिरर। अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की राष्ट्रीय बैठक सोमवार को केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंo कमलाकान्त उपाध्याय की अध्यक्षता में आहूत हुई।  बैठक में आये हुए पूरे देश के सभी प्रान्त के ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संघर्ष समिति के सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पाँच सूत्रीय प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को भेजा गया।

 पांच सूत्रीय प्रस्ताव

1. आरक्षण आर्थिक आधार पर पूरे देश लागू हो।

2 सर्वण आयोग का गठन।

3.सामान्य नागरिक संहिता पूरे देश में लागू हो।

4. भगवान परशुराम का भव्य मन्दिर अयोध्या धाम में निर्माण कराया जाय। 

5.भगवान परशुराम के प्रकाट्य दिवस (अक्षय तृतीया) पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित हो।

समिति की सदस्यों  ने कहा की जब तक उपरोक्त पाँचों माँगे पूरी नहीं होती है तब तक पूरे देश में आरक्षित सीटों पर होने वाले सभी चुनाव में सामान्य वर्ग के मतदाता नोटा बटन दबाकर विरोध करने का सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया। बैठक में पं० कृपा निधान तिवारी राष्ट्रीय संरक्षकअखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं अध्यक्ष  परशुराम सेवा ट्रस्ट,  डॉ० उपेन्द्रनाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे।