#Breaking: कोरोना संक्रमण के कारण सांकेतिक होगी गंगा आरती, आम जनता की भागीदारी पर रोक... 

Breaking Ganga aarti will be symbolic due to corona infection ban on participation of general public#Breaking: कोरोना संक्रमण के कारण सांकेतिक होगी गंगा आरती, आम जनता की भागीदारी पर रोक... 

#Breaking: कोरोना संक्रमण के कारण सांकेतिक होगी गंगा आरती, आम जनता की भागीदारी पर रोक... 

वाराणसी,भदैनी मिरर। बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर अब दिखने लगा है। डीएम ने जहां पाबंदियां बढ़ा दी है वही दूसरी ओर धार्मिक स्थलों पर भी इसका असर दिखने लगा है। 

दशाश्वमेध घाट पर नित्य प्रतिदिन होने वाली गंगा सेवा निधि द्वारा विश्व प्रसिद्ध दैनिक महा आरती कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब सांकेतिक होगी। उधर अस्सी घाट पर रोजाना सुबह होने वाले सांस्कृतिक आयोजन स्थगित कर दिए गए हैं।

संस्था ने आम श्रद्धालुओं से अपील की है कि अगली सूचना कोई आरती में शामिल होने को घाट न आए। सोमवार से मां गंगा की दैनिक आरती सांकेतिक रूप से होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फेसबुक पर इसका प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में अब गंगा भक्त मां गंगा की आरती फेसबुक पर लाइव देख सकते हैं।


अस्सी घाट का सांस्कृतिक आयोजन भी स्थगित

उधर अस्सी घाट पर होने वाले सुबह-ए-बनारस के सभी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके तहत सुबह की गंगा आरती, हवन, शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम और योग शामिल है।