हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस सूची में 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

चंडीगढ़। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस सूची में 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. जारी सूची के अनुसार, विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव लड़ेंगी, जबकि लाडवा से मुख्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ मेवा सिंह को टिकट दिया गया है। आइए जानते हैं किसे कहां से टिकट मिला है:

किसे कहां से मिला टिकट

कालका: प्रदीप चौधरी
नारायणगढ़: शैली चौधरी
सदौरा (एससी): रेणू बाला
रादौर: बिश्नलाल सैनी
लाडवा: मेवा सिंह
शाहबाद (एससी): राम करण
नीलोखरी (एससी): धर्मपाल गोंडर
असंध: शमशेर सिंह गोगी
समालखा: धर्मसिंह चौखर
खरखौदा (एससी): जसवीर सिंह
सोनीपत: सुरेंद्र पंवार
गुहाना: जगबीर सिंह मलिक
बरोदा: इंदुराज सिंह
जुलाना: विनेश फोगाट
सफीदों: सुभाष गंगोली
कलनवाली (एससी): शीशपाल सिंह
डबवाली: अमित सिहाग
गड़ी सांपला किलोई: भूपिंदर सिंह हुड्डा
रोहतक: भारत भूषण बत्रा
कलनौर (एससी): शकुंतला खटक
बहादुरगढ़: राजिंद्र सिंह
बादली: कुलदीप बत्स
झज्जर (एससी): गीता भुक्कल
बेरी: रघुवीर सिंह
महेंद्रगढ़: राव दान सिंह
रिवाड़ी: चरनजीव राव
नूंह: अफताब अहमद
फिरोजपुर झिरका: मामन खान
पुनहाना : मोहम्मद इलियास
होडल (एससी): उदयभान
फरीदाबाद एनआईटी: नीरज शर्मा

गठबंधन पर अटका मामला

दूसरी ओर, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। जानकारी के मुताबिक, गठबंधन में दो प्रमुख मुद्दों पर गतिरोध बना हुआ है। पहला, आप राज्य में सात सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस तीन-चार सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं है।