अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत...

दुकान बंद करके नरिया अपने घर जा रहे मैकेनिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत...

वाराणसी, भदैनी मिरर। रोहनिया थाना क्षेत्र के लठिया में बुधवार की रात्रि लगभग 9 बजे राजातालाब से नरिया लंका जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर निवासी चंद्रमा पटेल 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरभानपुर निवासी फुलगेन पटेल के पांच पुत्रों में मृतक चंद्रमा पटेल सबसे बड़ा पुत्र था। वर्तमान में लंका क्षेत्र के नरिया में रहते थे । मृतक चंद्रमा पटेल राजातालाब में बाइक मैकेनिक का दुकान करते थे ये अपनी दुकान बंद करके लंका क्षेत्र के नरिया में जा रहे थे। मृतक चंद्रमा पटेल को दो लड़का तथा एक लड़की है. घटना की सूचना पाकर परिजनों के साथ साथ पत्नी पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।