दर्शन कर घर लौट रही वृद्ध महिला से उच्चक्कागिरी, कागज के पुड़िया में पकड़ा दिया प्लास्टिक...

Highkkagiri from an old woman returning home after seeing the plastic bag caught in a paper bagदर्शन कर घर लौट रही वृद्ध महिला से उच्चक्कागिरी, कागज के पुड़िया में पकड़ा दिया प्लास्टिक...

दर्शन कर घर लौट रही वृद्ध महिला से उच्चक्कागिरी, कागज के पुड़िया में पकड़ा दिया प्लास्टिक...

वाराणसी,भदैनी मिरर। ईरानी गैंग के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लगा शहर में उच्चक्कगिरी की घटना थम जाएगी मगर शनिवार सुबह एक बार फिर बदमाशों ने एक वृद्धा को निशाना बनाकर कमिश्नरेट पुलिस की तत्परता पर सवालिया निशान लगा दिया। नवरात्र के पहले ही दिन दर्शन-पूजन कर पति संग घर लौट रही वृद्ध महिला को निशाना बनाकर उच्चकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनके गहने उतरवा लिए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मास्क न लगाने की बात कहकर रोके

वाराणसी के टकटकपुर निवासी महिला गीता देवी अपने पति आशु दा के साथ दर्शन पूजन के लिए श्रीनगर कॉलोनी के गेट पर नव दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन को गई थी। मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद वृद्ध महिला अपने घर वापस जा रही थी कि अर्दली बाजार के पास 3 लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए वृद्ध महिला को मास्क न लगाने की बात कहकर रोक लिया। उसके बाद कहा कि शहर में चोर-उच्चके घूम रहे है, ऐसे जेवर पहनकर न घूमें। उच्चक्कों की बात में बृद्ध महिला आ गईं और उन्होंने कंगन और अंगूठी उतारकर कागज की पुड़िया में रख दी। उच्चक्कों ने महिला को कहा कि घर जाकर पहन लीजिएगा। बात के दौरान ही बदमाशों ने महिला के जेवर बदलकर प्लास्टिक के कंगन रख दिये।

फूट-फूटकर रोने लगी वृद्धा

वृद्ध महिला कुछ दूर आगे जाने पर कागज की पुड़िया को खोल कर देखा तो उस में टूटे हुए प्लास्टिक के कंगन थे। ये देख वृद्ध महिला चिल्लाते हुए उस गली के पास वापस आई लेकिन उचक्के फरार हो चुके थे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही महिला फूट-फूटकर रोने लगीं, पति ने कहा कि किसी तरह कमाकर हमने जेवर बनवाये थे, जिसे एक क्षण में बदमाशों ने उड़ा दिया। 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के सम्बंध में अर्दली बाजार चौकी प्रभारी तरुण कश्यप ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, उच्चक्कों को चिन्हित कर उनकी धड़पकड़ की जाएगी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।