भोजपुरी फिल्म अभिनेता और BJP सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, सलमान खुर्शीद को बताया कांग्रेस को रसातल में ले जाने वाला नेता..

भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे।

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और BJP सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, सलमान खुर्शीद  को बताया कांग्रेस को रसातल में ले जाने वाला नेता..

वाराणसी,भदैनी मिरर। भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान राम किये जाने की बात पर कहा की सलमान खुर्शीद भगवान राम के बारे में जानते ही क्या हैं...? सलमान खुर्शीद जैसे लोगों ने ही कांग्रेस को इस रसातल तक पहुंचाया है। सलमान खुर्शीद को राहुल गांधी में ही राम नजर आते हैं तो मेरा मानना है कि उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए।


भारत जोड़ो या तोड़ो यात्रा ! 

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि पता नहीं कि यह भारत जोड़ो यात्रा है या भारत तोड़ो यात्रा है। आप जब साउथ से पदयात्रा शुरू किए तो एक ऐसे चर्च के पदाधिकारी मिलते हैं जो देश विरोधी बातें करता है। वह देश को हमेशा गलत तरीके से परिभाषित करता है।

रास्ते में आगे चलते हैं तो कन्हैया कुमार जैसे लोग उनके साथी होते हैं। राजस्थान आते-आते वह किसी कार्यकर्ता का मोबाइल तोड़ दिए। मैं यही कहूंगा कि भैया कुछ तो जोड़ो...। हमें लगा था कि इस यात्रा से राहुल गांधी और कांग्रेस का कुछ फायदा होगा, लेकिन ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है। फिर भी हम उनका स्वागत करते हैं, देश में घूमें और लोगों की मनोदशा व उनकी भावनाओं को समझें।

कोरोना से बचाव के बताए उपाय

सांसद मनोज तिवारी ने दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर मास्क लगाने, दो गज की दूरी बरकरार रखने और हाथ ना मिलाने की बातें कहीं।  उन्होंने यह भी कहा कि शिव सेना के एक सांसद जो आज एकनाथ शिंदे के साथ हैं, उन्होंने ही संसद में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत और दिव्या नाम की एक लड़की का केस फिर खोला जाए। अब जो लोग कल तक उद्धव ठाकरे के ही साथ थे, वह आज ऐसा कह रहे हैं तो दाल में कुछ काला नजर आता है। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच सामने आना चाहिए।