समाजसेवी रविनंदन सहाय की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाई जयंती, बोले वक्ता साहित्य और राजनीति में थी उनकी रुचि...

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जनपद चंदौली उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय की जयंती वृंदावन कालोनी मंजुलता मार्ग स्थित महासभा के शिविर कार्यालय पर मनायी गई।

समाजसेवी रविनंदन सहाय की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाई जयंती, बोले वक्ता साहित्य और राजनीति में थी उनकी रुचि...

चंदौली, भदैनी मिरर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जनपद चंदौली उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय की जयंती वृंदावन कालोनी मंजुलता मार्ग स्थित महासभा के शिविर कार्यालय पर मनायी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के पदाधिकारियों द्वारा सहाय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद एक गोष्ठी आयोजित की गई।

 गोष्ठी को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व० रविनंदन सहाय ने समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। वे कुशल व्यक्तित्व के धनी एवं महान समाज सेवी थे। साहित्यिक, सामाजिक, राजनीतिक वातावरण इन्हे विरासत में मिली थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के बाद वह जीवन पर्यन्त समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करते थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ कई अन्य संगठनों से जुड़े रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सहाय साहब का  व्यक्तित्व एवम कृतत्व  अनुकरणीय है।आदर्श समाज सेवी थे जिन्होंने समाज के लिए कई अनुकरणीय कार्य किए।समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में इन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए हैं।ऐसे समाज सेवी को भारतीय इतिहास में जो जगह मिलना चाहिए था वो नही मिल सका।कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय  सहयोग परिषद बिहार के महासचिव,वेदी हंगर प्रोजेक्ट न्यूयार्क के विहार परिषद के पूर्व अध्यक्ष ,इंडिया चाइना सोसाइटी विहार के पूर्व उपाध्यक्ष, आइसाका इंडिया(जापान)विहार के पूर्व कोषाध्यक्ष के रूप में सुशोभित रहे। इस अवसर पर विकास श्रीवास्तव,शैलेश श्रीवास्तव,वैभव श्रीवास्तव,अभिसेक श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव ,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सहित कई स्वजतीय बंधु उपस्थित रहे।