शुक्रवार को मिले 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज, मौत का आंकड़ा पहुंचा इतना...

शुक्रवार को मिले 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज, मौत का आंकड़ा पहुंचा इतना...

वाराणसी,भदैनी मिरर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे धीरे कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार की शाम को 86  कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आए हैं।  इसी के साथ 3 कोविड मरीजों की आज मृत्यु भी हुई है। जिससे अब मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 746 हो गई है।  आज मिले पॉजिटिव मरीजों के बाद जनपद में वर्तमान में 1498 एक्टिव कोरोना केस हैं। वहीं अब तक 191 घर से और 
50 मरीज अस्पताल से स्वस्थ्य हुए हैं।अब तक स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 79317 हो चुकी है।