शिवदासपुर रेडलाइट एरिया में महिला की हत्या, पुलिस तफ्तीश जारी...

शिवदासपुर रेडलाइट एरिया में महिला की हत्या, पुलिस तफ्तीश जारी...

वाराणसी, भदैनी मिरर। मंडुवाडीह के रेड लाइट एरिया में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 50 वर्षीया महिला लालता देवी का शव उसी के मकान में दरी से लपेटकर रस्सी से बंधा हुआ मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर तफ्तीश में जुट गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर स्थित रेड लाइट एरिया निवासी शेख मुख्तियार की पत्नी लालता देवी (48)  अपने गोद ली हुई बेटी और दामाद के साथ रहती थी। मंगलवार देर शाम लालता के भाई बिहार के भभुआ निवासी पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। लालता देवी मूलत: बिहार की रहने वाली थी। कुछ साल पहले यहां आकर बसी थी। उसने मकान का निर्माण कराया था। गोद ली बेटी से इस मकान को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।


 घर से गोद ली हुई बेटी और दामाद गायब है, उनका पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी जानकारी इकट्ठी की जा रही है। रिश्तेदारों से तहरीर लेकर आगे की कार्यवाई जारी है। विकास चंद्र त्रिपाठी- एसपी, सिटी