ताजिया जुलूस के दौरान आमने - समाने आए दो पक्ष, आधा दर्जन से ऊपर लोग घायल, SP ग्रामीण बोले स्थिति नियंत्रण में है...

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करघना में मोहर्रम का जुलूस और ताजिया निकलने के दौरानदो पक्ष आपस में भिड़ गए। तकरीबन 30 मिनट तक ईट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। जिसमें में नौ लोग घायल हो गए।

ताजिया जुलूस के दौरान आमने - समाने आए दो पक्ष, आधा दर्जन से ऊपर लोग घायल, SP ग्रामीण बोले स्थिति नियंत्रण में है...

वाराणसी,भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करघना में मोहर्रम का जुलूस और ताजिया निकलने के दौरानदो पक्ष आपस में भिड़ गए। तकरीबन 30 मिनट तक ईट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। जिसमें में नौ लोग घायल हो गए। साथ ही भीड़ ने ताजिया को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। माहौल बिगड़ा देख क्षेत्र की सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं।

बताया जा रहा की जंसा गांव से ताजिया लेकर लोग पंपापुर होते हुए करधना बाजार पहुंचे। वहां रास्ते में एक जामुन का पेड़ था। जिसकी डालियों को ताजियादारों ने काटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने रोकटोक की तो मुस्लिम पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगे। जमकर ईट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि तलवारें भी निकालीं गईं थीं।

वहीं बवाल की सूचना मिलते ही SP ग्रामीण सूर्य कांत त्रिपाठी, SDM राजातालाब गिरीश द्विवेदी, एडिशनल SP, नीरज पांडे, CO बड़ागांव डा. अतुल अंजान, तहसीलदार राजातालाब श्याम कुमार और जंसा, मिर्जामुराद और कपसेठी के थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

SP ग्रामीण सूर्य कांत त्रिपाठी ने कहा, ''जामुन के पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ। जामुन की डालें बहुत पतली-पतली थीं। हिंदू पक्ष ने कहा कि मैं काटूंगा, तो वहीं मुस्लिम पक्ष खुद ही उसे काटने के लिए आगे आ गया। ताजिया में शामिल लोगों को घर भेज दिया गया है। जल्द ही जांच कर दोषियों को चिन्हित किया जाएगा।'