मदरसे में आयोजित हुआ घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा को लेकर कार्यक्रम, दिलाई गई शपथ...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर घर तिरंगा-हर घर तिरंगा अभियान के तहत कच्चीबाग स्थित मदरसा जामिया अरबिया जियाउल उलूम में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया।

मदरसे में आयोजित हुआ घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा को लेकर कार्यक्रम, दिलाई गई शपथ...

वाराणसी, भदैनी मिरर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर घर तिरंगा-हर घर तिरंगा अभियान के तहत कच्चीबाग स्थित मदरसा जामिया अरबिया जियाउल उलूम में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के शिक्षकों ने सभी छात्रों को तिरंगा देकर सभी को देश की रक्षा और तिरंगे और भारत के सम्मान की शपथ दिलाई। इसके साथ ही बच्चों ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। छात्रों ने इस दौरान तिरंगे एक साथ सेल्फी भी ली। 

इस दौरान मदरसे के कार्यवाहक प्रधानाचार्य काजी फजल अहमद ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज हमारे मदरसे में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में हमारे छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश इस प्रोग्राम से यही है कि हमारे बच्चों तक आजादी का सही पैगाम पहुंचे जिसे वो आगे पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हमें इस तिरंगे के साये में देश के विकास के लिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए।