घर के इकलौते चिराग की सड़क दुर्घटना में मौत...

संदाहा चौराहे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

घर के इकलौते चिराग की सड़क दुर्घटना में मौत...

वाराणसी, भदैनी मिरर। संदाहा चौराहे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा कि चौबेपुर निवासी कंचन चौबे के पुत्र निलेश चौबे (22) बीती रात करीब एक बजे बाइक से अपने घर लौट लौट रहा था। तभी संदहां चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक डिवाइडर से टकरा गई और नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। 

निलेश दो बहनों के बाद अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस, सीसी कैमरे खंगाल रही है।