सनातन रक्षक सेना ने निकाला तिरंगा यात्रा, जमकर लगे देशभक्ति के नारे...

वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. सनातन रक्षक सेना ने मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा निकाला.

सनातन रक्षक सेना ने निकाला तिरंगा यात्रा, जमकर लगे देशभक्ति के नारे...

वाराणसी, भदैनी मिरर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सनातन रक्षक सेना द्वारा बीएचयू सिंह द्वार से तिरंगा यात्रा प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।  मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का प्रारंभ किया गया। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रविंद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम आश्रम तक जाकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए।

इस दौरान चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाला गया।  कार्यक्रम के दौरान चंद्र प्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, अरुण पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, आकाश सिंह प्रदेश संगठन मंत्री, वैभव शर्मा प्रदेश आईटी प्रभारी, राहुल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, आदित्य सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नवीन पांडे जिला अध्यक्ष, सूरज गुप्ता महानगर अध्यक्ष, प्रकाश सिंह वरिष्ठ समाजसेवी सुसुवाही सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।