वृद्ध आश्रम पहुंचकर SP ने मनाई दीपावली, दिया हर संभव मदद का आश्वासन...

पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल ने दीपावली का पर्व वृद्ध आश्रम पहुंचकर मनाई. उन्होंने मिष्ठान और फल का वितरण कर हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया.

वृद्ध आश्रम पहुंचकर SP ने मनाई दीपावली, दिया हर संभव मदद का आश्वासन...

चंदौली, भदैनी मिरर। प्रकाशोत्सव पर्व दीपावली को लेकर जहां चारों तरफ खुशियों का माहौल है और लोग अपने-अपने घरों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस त्यौहार को मना रहे हैं। उसी क्रम में समाजसेवी संस्थाओं एवं अधिकारियों द्वारा जगह-जगह बस्तियों में पहुंचकर एवं वृद्ध-बुजुर्गों के साथ इस त्यौहार को मनाया जा रहा है।

सोमवार की दोपहर एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा स्थानीय वृद्ध आश्रम में पहुंचकर लोगों से बातचीत कर उन्हें दीपावली के त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। वही उनको मिष्ठान एवं फल इत्यादि का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही एसपी ने सभी बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि आप सभी को अगर किसी भी प्रकार के कोई परेशानी हो तो तत्काल संपर्क करें हर संभव पुलिस प्रशासन आपकी मदद करने के लिए तत्पर है।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय