PM आगमन से पहले सपा नेताओं को पुलिस ने थमाया नोटिस, बोले नेता विपक्ष से डर रही है सरकार...

PM आगमन से पहले सपा नेताओं को पुलिस ने थमाया नोटिस, बोले नेता विपक्ष से डर रही है सरकार...
पुलिस द्वारा यही नोटिस सभी विपक्षी नेताओं को दी जा रही है।

वाराणसी, भदैनी मिरर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल यानी 25 अक्टूबर को होने जा रहे मेहंदीपुर (मिर्जामुराद) के प्रस्तावित जनसभा से पहले रविवार को पुलिस एलर्ट हो गई है। जनपद की सीमाओं पर गहनता से जांच करने के साथ ही समाजवादी पार्टी के नेताओं के घर नोटिस चस्पा कर रही है। 

सुजीत सिंह लक्कड़ ने किया था ऐलान

सपा जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह लक्कड़ पहलवान ने सोशल साइट्स फेसबुक पर ऐलान किया था कि हम सपाईयों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी होते ही पीएम के रुट में बदलाव करते हुए हेलीकाप्टर से सभास्थल पहुंचाया जाएगा। वही, सुजीत सिंह ने फिर फेसबुक पर लिखा कि समाजवादी सिपाही तैयार रहें, कही भी ड्यूटी लगाई जा सकती है। जिसके बाद खुफिया विभाग सतर्क हुआ और स्थानीय पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के सपा नेताओं को नोटिस थमा रही है। पुलिस ने चेताया है कि किसी भी प्रकार का विरोध प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान न हो।

विरोध से डर रही है सरकार

सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने फोन कर कोई भी कार्यक्रम न करने का निर्देश दिया। पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव, सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, राजू यादव, जितेंद्र यादव, पूजा यादव, अमन यादव, वरुण सिंह सहित  युवा नेताओ को पुलिस द्वारा खोजबीन कर रही है। नहीं मिलने पर घरों पर नोटिस चस्पा किया जा रहा है। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर लोकतंत्र की परिभाषा को धूमिल कर रही है। यह सरकार इतनी डरी है कि , हर बार के पीएम आगमन पर प्रमुख प्रतिपक्ष पार्टी के प्रमुख लोगों और कार्यकर्ताओं को पुलिस लगाकर नजर बंद कर दिया जाता है, और नोटिस इस बात का प्रमाण पत्र है कि विपक्ष की समाजवादी पार्टी से विरोध का डर है।

नजरबंद करना निंदनीय

सपा के महानगर महासचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अमन यादव को पुलिस ने रविवार दोपहर से ही नजरबंद कर रखा है। वीडियो सन्देश देते हुए अमन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। यह तानाशाही सरकार दोपहर से ही घर में नजरबंद करके रखा है हमें पीएम की सभा में जाकर उनकी बातें सुनने से  रोका जा रहा है जो बड़ा ही निंदनीय है।