जालान सिन्थेटिक के MD केशव जलान की पत्नी का 66 वर्ष की उम्र में निधन

जालान सिन्थेटिक के MD केशव जालान की पत्नी उमा जालान का आज रविवार को 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रही थी. उनके निधन से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई.

जालान सिन्थेटिक के MD केशव जलान की पत्नी का 66 वर्ष की उम्र में निधन

वाराणसी, भदैनी मिरर। जालान सिन्थेटिक के MD केशव जालान की पत्नी उमा जालान का आज रविवार को 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रही थी. उनके निधन से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई. उषा जालान के निधन की खबर मिलते ही रविंद्रपुरी स्थित आवास पर समाजसेवी, व्यापारी, वैद्धिक वर्ग के लोग इकट्ठा होने लगे.

उमा जालान के निधन के बाद लायंस आई बैंक के सचिव डाक्टर अनुराग टंडन अपनी टीम डाक्टर सुनील के साथ उनके रविन्द्रपुरी आवास पर जाकर नेत्रदान संपन्न कराया.

इस कार्य  मे डाक्टर अभिषेक चन्द्रा व डाक्टर शेखर का सहयोग रहा. संस्था के अध्यक्ष मुंकद लाल टंडन ने जलान परिवार को नेत्रदान के लिए धन्यवाद दिया है.