भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने नगर में भ्रमण कर किया जनसंपर्क, लोगों से किया यह अपील

नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी पूरे जोर-शोर के साथ प्रचार प्रसार करने में जुट गई है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने नगर में भ्रमण कर किया जनसंपर्क, लोगों से किया यह अपील

चकिया- नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी पूरे जोर-शोर के साथ प्रचार प्रसार करने में जुट गई है। घर घर जाकर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संपर्क साधने में जुट गए हैं जिससे कि आने वाले आगामी चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक समर्थन मिल सके।

उसी क्रम में वार्ड नंबर 3 शमशेर नगर में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व वार्ड प्रभारी अभिषेक मिश्रा रिंकू ने वार्ड वासियों सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को सभी लोग समर्थन दें। इसके साथ ही उनके द्वारा घर-घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं नीतियों के बारे में बताया गया। वहीं उन्होंने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग प्रतिदिन घर-घर जाएं और सभी लोगों को जागरूक करते हुए बताएं।

इस दौरान समाज सेवी सुनील जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग डॉ प्रदीप मौर्या बंगाली, जिला सह संयोजक अवनीश द्विवेदी, मंगला राय, दिव्या जायसवाल, प्रमिला शुक्ला, बेचन सोनकर, गौरव श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, ओमप्रकाश शर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय