कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भरी हुंकार, बोले गांव-गिराव में हराएंगे BJP को, जाने क्यों बोले बौखला गई है स्मृति ईरानी..!

पूर्व मंत्री व विधायक अजय राय को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद शुक्रवार को वह अपने गृह जनपद वाराणसी पहुंचे।

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भरी हुंकार, बोले गांव-गिराव में हराएंगे BJP को, जाने क्यों बोले बौखला गई है स्मृति ईरानी..!

वाराणसी, भदैनी मिरर। पूर्व मंत्री व विधायक अजय राय को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद शुक्रवार को वह अपने गृह जनपद वाराणसी पहुंचे। इस दौरान बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुचते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अजय राय का स्वागत किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। उन्होंने कहा की स्मृति ईरानी बौखला गई है, उन्होंने कहा की यहां अमेठी से भी जनता स्वागत को आई है, पूछिए उन्होंने ₹13 किलो चीनी देने का वादा किया था, क्या उन्हे मिला? अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व ने जो मुझ पर विश्वास किया है उस विश्वास को लेकर आम जनता में जाएंगे। 

भाजपा को झांकना चाहिए अपने गिरेबां में

अजय राय ने कहा कि भाजपा में क्या है, जो आम आदमी पार्टी को गाली देता रहा। उन्हें को मठ में भेजता रहा, गुजरात भेजता रहा। आज आप ने उसे अपने गठबंधन में ले लिया। उसे माला पहना रहे हैं और उसका स्वागत कर रहे हैं। पहले भाजपा को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। 

अब गांव गिराव में बीजेपी को हराएंगे

वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि आप कैमरा घुमाकर देखिए न, यहां बूथ लेवल का गांव-गिरांव के कार्यकर्ता खड़े हैं। अब गांव-गिरांव में कांग्रेस भाजपा को चुनाव हराएगी। बनारस की धरती महादेव की धरती है। महादेव महादेव की धरती से यह बिगुल बजा है। जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। यह पूछने पर कि सबसे बड़ा मुद्दा क्या है इसपर अजय राय ने कहा कि प्रदेश में जो माहौल बनाया जा रहा है वही मुद्दा है। बेरोजगारी, महंगाई और जो डरा कर अपने साथ लेने का जो माहौल चल रहा है। ईडी-सीबीआई का डर दिखा कर लोगों को अपने साथ जोड़ा जा रहा है। 

लोकसभा चुनाव में जीत का किया दावा 

अजय राय ने खुद को राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता बताया। कहा कि जो लड़ाई पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। अजय राय ने अपने पहले कदम के बारे में बताते हुए कहा कि वे आम कार्यकर्ता और साधारण व्यक्ति हैं। बताया कि सबसे पहले गाजीपुर शहीदों को नमन करने जा रहे हैं। ये लगातार संघर्ष करने का परिणाम है कि आज यह पद मिला है।