घरेलू गैस मूल्य वृद्धि का व्यापारियों ने चूल्हा पर खाना बनाकर किया विरोध, कहा आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया की कहावत हो रही चरितार्थ...

घरेलू गैस मूल्य वृद्धि का व्यापारियों ने चूल्हा पर खाना बनाकर किया विरोध, कहा आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया की कहावत हो रही चरितार्थ...

वाराणसी,भदैनी मिरर। देश में घरेलू गैस के लगातार हो रहे मूल्य वृद्धि के विरोध में अब व्यापारी भी उतर गए है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के वाराणसी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख उधमी विजय कपूर और मंडल महासचिव मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में सरकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु व्यंग्यात्मक रूप से पुराने पद्धति के तर्ज पर कोयला के चूल्हा पर चाय एवं खाना बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। 


इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय कपूर ने कहा कि घरेलू गैस में जिस तेजी से वृद्धि किया जा रहा है, उससे आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। एक तरफ कोरोना महामारी के चलते लोगों की आय में गिरावट देखने को मिल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ महंगाई ने जनता की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। घरेलू गैस मे लगातार बढ़ते हुए दामों ने जहां एक तरफ जनता की जेब पर बोझ डाल रखा है। वही आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया की कहावत चरितार्थ हो रही है। 


मुकेश जायसवाल ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में एक हफ्ते में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। जबकि इसमे 1 दिसंबर से अब तक ₹225 की भारी वृद्धि हो चुकी है। एलपीजी के दामों में आए उछाल ने तो जनता की परेशानी को और भी बढ़ा दिया है। पिछले 2 महीने में छठी बार इसके दामों में बढ़ोतरी की गई है। जिसका असर अब लोगों की थाली में भी दिखाई देने लगा है। मध्यम श्रेणी से लेकर आम जनता के पास अब सरकार से गुहार लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कपूर, मुकेश जायसवाल, नंदकुमार टोपी वाले, चंद्र शेखर चौधरी, अनिल केसरी, प्रदीप गुप्त, अशोक गुप्ता, राजेश केसरी, डॉ मनोज यादव, सुनील, अहमद खान, पंकज पाठक, राजेश श्रीवास्तव, विकास जायसवाल, पप्पू यादव, सहित कई लोग शामिल थे।