गृहमंत्री के आव्हान पर CRPF ने किया वृहद पौधरोपण, शुलटेंकेश्वर मंदिर के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान...

 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड अम्बेसडर अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौधे के तहत शुलटेंकेश्वर महादेव एवं किरण सेंटर में दिव्यांग बच्चों के साथ 1500 पौधे लगाए गए।

गृहमंत्री के आव्हान पर CRPF ने किया वृहद पौधरोपण, शुलटेंकेश्वर मंदिर के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान...

वाराणसी, भदैनी मिरर। गृह मंत्री अमित शाह के आह्वान से सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली के निर्देशन में एवं अनिल कुमार कमांडेंट 95 बटालियन के नेतृत्व में  95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड अम्बेसडर अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौधे के तहत शुलटेंकेश्वर महादेव एवं किरण सेंटर में दिव्यांग बच्चों के साथ 1500 पौधे लगाए गए।

इसी कड़ी में शुलटेंकेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा नदी के किनारे स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान कमाण्डेन्ट अनिल कुमार ने अपने उद्बोधन मे कहा की पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से मुक्ति पाने हेतु सभी को पौध रोपण करना होगा तभी ग्लोबल वार्मिगं से बचा जा सकता  है और कहा पर्यावरण संरक्षण हेतु मै सदैव आप सभी के साथ हूं।

पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई।  कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नवनीत कुमार उप कमांडेंट एवं प्रवीण सिंह ने पूरी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।