विवादित पोस्टर लगाने वाले 5 को चौक पुलिस ने किया गिरफ्तार, ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर विश्व वैदिक सनातन संघ का कर रहे थे समर्थन...

चौक पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर विश्व वैदिक सनातन संघ का समर्थन करने हुए विवादित पोस्टर लगाने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विवादित पोस्टर लगाने वाले 5 को चौक पुलिस ने किया गिरफ्तार, ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर विश्व वैदिक सनातन संघ का कर रहे थे समर्थन...
गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ चौक पुलिस।

वाराणसी,भदैनी मिरर। ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर विवादित पोस्टर लगाने वाले 5 लोगों को चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह एक लाइन ऊपर का हटाकर लगा दो चौक इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्र ने बताया कि, बेनिया बाग कूड़ाघर के पास कुछ व्यक्तियों को दीवार पर पोस्टर चिपकाते हुए गश्त ड्यूटी में लगे आरक्षी सूरज पाल एवं आरक्षी आलोक विक्रम ने देखा जिसकी सूचना कर्मचारीगण द्वारा चौकी प्रभारी पियरी को दी गई।

चौकी प्रभारी द्वारा सूचना प्रभारी निरीक्षक चौक को दी गई। जिसके तत्काल बाद मौके पर जाकर पोस्टर को चेक किया गया तथा उक्त के संबंध में उच्चाधिकारीगणो को भी अवगत कराया गया। मौके पर एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय भी पहुंचे। 

उन्होंने बताया कि, आपत्तिजनक पोस्टर पर संतोष सिंह (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विश्व वैदिक सनातन संघ) आदि का फोटो छपा हुआ था। उन्होंने बताया की हड़हा सराय, बेनियाबाग समेत मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विवादित  पोस्टर चिपका कर सम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से सोनू उर्फ विकास शाह निवासी बेनिया बाग थाना चौक, संतोष कुमार सिंह निवासी आकाश गंगा कॉम्प्लेक्स नेवादा थाना चितईपुर, अमन सरोज निवासी तेलियाना थाना चेतगंज, संतोष उर्फ सुक्खू निवासी तेलियाना थाना चेतगंज और मोहन पासी निवासी तेलियाना थाना चेतगंज को गिरफ्तार किया। चौक इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, आगे की कार्रवाई की जा रही। साथ ही पोस्टर को हटवा दिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 1003 आपत्तिजनक पोस्टर, 22.01 बाल्टी गोंद लेइ, 01 ब्रश, 01 ठेला बरामद किया गया है। 

गिरफ्तार करने वाली टीम 

शिवाकांत मिश्र प्रभारी निरीक्षक चौक, उपनिरीक्षक प्रीतम तिवारी, प्रभारी चौकी पियरी, मुख्य आरक्षी विजय सरोज, आरक्षी सूरज पाल, आलोक कुमार विक्रम, बृजेश प्रताप और शशि कांत सिंह शामिल रहे।

जितेंद्र सिंह ने दायर की थी याचिका
जीतेंद्र सिंह बिसेन विश्‍व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख हैं। उन्‍होंने ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर अदालत में याचिका दाखिल करने के साथ ही कानूनी विवाद भी देख रहे हैं। बीते दिनों ही विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने ज्ञानवापी के सभी मामलों से एडवोकेट हरिशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन को हटा दिया। इसके बाद से ही वह चर्चा में हैं। विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन हिंद साम्राज्य पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और राष्ट्रीय महामंत्री भी पूर्व में रह चुके हैं जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर जैन हैं। जितेंद्र सिंह बिसेन ने हरिशंकर जैन की अध्यक्षता में चलने वाली हिंद साम्राज्य पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भी बीते दिनों दे दिया था।