सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस में किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, बोले ऐसे होंगे फायदे...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस में किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, बोले ऐसे होंगे फायदे...

वाराणसी/भदैनी मिरर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चोलापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। साथ गई मुख्यमंत्री ने सीएम आरोग्य मेले का निरीक्षण कर पांच लोगों को गोल्डन कार्ड भी दिए। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दिमागी बुखार और संचारी रोग की रोकथाम की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पांच विभाग और मिलकर काम करेंगे। 31 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में घर-घर जाकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। सीएम ने सभी को अभियान की सफलता के लिए बढ़चढ़ कर भागीदारी का आह्वान किया।

बताया कि अभियान के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों की ओर से माइक्रोप्लान भी तैयार कराया गया है।  अभियान में पंचायती राज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, कल्याण समाज, कृषि एवं सिंचाई विभाग को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान की शुरुआत होने के बाद इसे सुचारू रूप से चलाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स बनाने के साथ ही आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इस दौरान टीबी के मरीज भी खोजे जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बाद दस मार्च से दस्तक अभियान भी चलेगा। 24 मार्च तक चलने वाले अभियान में लोगों को जागरूक करने के अलावा आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन्म मृत्यु पंजीकरण से वंचित बच्चों, लोगों का पंजीकरण, दिव्यांग और कुपोषित बच्चों की सूचना भी जुटाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाराणसी को छोड़ प्रदेश के 25 जिलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का भी मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे। इसमें किशोर और किशोरियों को एलबेंडाजॉल टैबलेट और आयरन की गोलियां भी वितरित की जाएगी।