अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान विपक्ष का असफल प्रयास है INDIA गठबंधन, बोलीं - महिला आरक्षण बड़ी उपलब्धि...

बीएचयू के कृषि शताब्दी प्रेक्षागृह में केंद्र सरकार द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान विपक्ष का असफल प्रयास है INDIA गठबंधन, बोलीं - महिला आरक्षण बड़ी उपलब्धि...

वाराणसी,भदैनी मिरर। बीएचयू के कृषि शताब्दी प्रेक्षागृह में केंद्र सरकार द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अभ्यर्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित रोजगार मेले का 9वां संस्करण देश में 45 अलग-अलग स्थान पर संपन्न हुआ है। कुल देश के 51000 सफल अभ्यर्थियों को केंद्र शासित प्रदेशों के अलग-अलग विभागों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। इसी क्रम में जिसमें एक कार्यक्रम वाराणसी में हुआ, जिसमे 208 अलग-अलग विभागों की नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। इसमें उच्चतर शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, परिवार कल्याण मंत्रालय,  डिपार्मेंट आफ पोस्ट,  लेखा मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग जैसे कई विभागों में युवाओं को नौकरियां दी गई हैं।

हमें गर्व है युवा शक्ति पर

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि 2047 में भारत को विकसित देश बनाने की अगले 25 वर्षों की यात्रा में इन सभी युवा शक्ति का योगदान होने जा रहा है। क्योंकि भारत की युवा शक्ति दुनिया में सबसे ज्यादा है हमें इस पर गर्व भी है। आज रोजगार मेले के इन नियुक्ति पत्रों के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे युवा भी विकसित राष्ट्र का यात्रा में अपना योगदान देने के लिए भागीदार हैं। 


महिला आरक्षण विधेयक देश की बड़ी उपलब्धि

विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण पर लगातार टिप्पणी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक लगातार 3 दशकों से हमारे संसद में पारित नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार जब पुरानी संसद से नई संसद में प्रवेश किया गया तो पहले ही दिन कार्यवाही हुई तो 128वें संविधान संशोधन विधेयक हमने प्रस्तुत किया और हमारे देश की संसद में जितने भी राजनीतिक दल हैं उन सभी राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन किया। ये भारत की उपलब्धि है कि सभी दलों ने एक साथ इसे पारित किया है। राहुल गांधी के बयान, मोदी सरकार जातीय जनगणना नहीं करना चाहती है पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जातीय जनगणना बहुत ही व्यापक विषय है। हमारी पार्टी स्वयं भी इसकी पक्षधर है। फिलहाल अभी जनगणना को लेकर कोई सरकारी घोषणा नहीं हुई है।

इंडिया गठबंधन एक असफल प्रयोग

इंडिया गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सामने इंडिया गठबंधन कहीं भी नहीं खड़ा है। एक कहावत है "मरता क्या ना करता" यानी जितने भी दल इसमें शामिल है, आज उनके सामने अस्तित्व का संकट है और इसी कारण सभी दल साथ आए हैं। लेकिन देखिए आपस में ही इतना विरोधाभास है कि, अभी तक सीटों का बंटवारा भी तय नहीं हो पाया है। इंडिया गठबंधन एक प्रयोग है वह भी असफल प्रयोग। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा।