कंदवा में घर-घर वितरित किया गया तिरंगा...

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पीएम द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आनंद नगर कॉलोनी, कंदवा, में प्रत्येक घर में तिरंगे का वितरण किया गया।

कंदवा में घर-घर वितरित किया गया तिरंगा...

वाराणसी,भदैनी मिरर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पीएम द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आनंद नगर कॉलोनी, कंदवा, में प्रत्येक घर में तिरंगे का वितरण किया गया। स दौरान भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा सदस्य शिखा जायसवाल ने बताया कि इस अभियान का हिस्सा बन कर सभी 128 परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र का उदाहरण देते हुए सभी काशीवासियों से अपील की है की सभी नगरवासी अपने घर में और अपने मोहल्ले में तिरंगा लगाएं और पीएम नरेंद्र मोदी के इस अभियान को सफल बनाएं।