चकिया: देव दीपावली पर 51 सौ दीपों से जगमग होगा मां काली का मंदिर...

स्थानीय आर्दश नगर पंचायत चकिया स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर मे देव दीपावली पर 51 सौ दीयों की रोशनी में प्रांगण होगा जगमग।

चकिया: देव दीपावली पर 51 सौ दीपों से जगमग होगा मां काली का मंदिर...

भदैनी मिरर, चकिया चंदौली। स्थानीय आर्दश नगर पंचायत चकिया स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर मे देव दीपावली पर 51 सौ दीयों की रोशनी में प्रांगण होगा जगमग। प्रत्येक वर्ष महोत्सव का आयोजन करने वाली ओम सेवा समिति ने इस बार भी यह बीड़ा उठाया है।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, आतिशबाजी, मां काली जी के पोखरे तथा मां काली की आरती, के साथ घाटों पर दीपों का प्रज्ज्वलन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक बनाने के लिए ओम सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक समिति के प्रबंधक सुजीत जायसवाल के निजी आवास पर हुई। इसमें पदाधिकारियों का चयन किया गया।

जिसमें विनोद केसरी को अध्यक्ष चुना गया और महामंत्री सभासद अमरदीप मोदनवाल उर्फ बालाजी व कोषाध्यक्ष अंकित कुमार वही उपाध्यक्ष मनीष जायसवाल, वही संगठन मंत्री पंकज गौड़ व जमुना सोनकर, मीडिया प्रभारी मुरलीश्याम यादव, संरक्षक गण लोकनाथ सिंह उर्फ निक्की(प्रधान), प्रदीप गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, आलोक जायसवाल, युवा समाजसेवी प्रीतम जायसवाल, आशीष जायसवाल, सदस्यगण बाबूलाल वर्मा, आनंद गोंड, प्रभात कुशवाहा, शिव मद्धेशिया, अमित जायसवाल, धीरज मोदनवाल बनाए गए। अध्यक्ष ने कहा कि इस बार देव दीपावली महोत्सव के दौरान मां काली जी मंदिर परिसर में भव्य रुप से आतिशबाजी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झांकी तथा घाटों का रंगरोगन एवं 51 सौ दीपों से परिसर को सजाया जाएगा। वही घाट पर गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा।