सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार: DCP वरुणा जोन बोले समझाबुझाकर लिया गया हिरासत में, सपा कार्यकर्ताओं का आरोप प्रदेश में चल रही तानाशाही सरकार

सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार: DCP वरुणा जोन बोले समझाबुझाकर लिया गया हिरासत में, सपा कार्यकर्ताओं का आरोप प्रदेश में चल रही तानाशाही सरकार

वाराणसी,भदैनी मिरर। लखीमपुर खीरी में किसानों के रौंदने के बाद मिलने जा रहे सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हिरासत में लेने के बाद जिला मुख्यालय पर महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में बैठे सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के हत्यारे को फांसी की मांग करते हुए सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

समझा-बुझाकर वैन में ले जाया गया

सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें पुलिस वैन में बल प्रयोग कर घसीटते हुए ले जाया गया। वहीं डीसीपी विक्रांत वीर वरुणा जोन का कहना है कि कार्यकर्ताओं पर किसी भी प्रकार का बल प्रयोग नही किया गया है। चूंकि जिला मुख्यालय धरने का स्थल नहीं है इसलिए उन्हें समझाबुझाकर वैन में ले जाया गया है। उन्हें कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शांति का माहौल है। क्षेत्र में फ़ोर्स तैनात कर दी गई है।

यूपी में चल रही तानाशाह की सरकार

सपा नेत्री रीबू श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि लखीमपुर में मंत्री के बेटे द्वारा किसानों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया गया जिसमें 4 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अन्य कितने किसान इसका शिकार हुए वो भी नहीं बताया गया। घटना में पीड़ित किसानों से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जब गए तो उनसे भी हाथापाई की गई। यह किस प्रकार का लोकतंत्र है। जहां आम आदमी खुलकर अपनी बात नहीं कह सकता। कारोबारी मनीष गुप्ता को पुलिस पीटपीट कर मार दिया जाता है। लोकतांत्रिकता पूरी तरह खत्म हो गई है। यह सरकार पूरी तरह से तानाशाह है।

यह रहे मुख्य रुप से उपस्थित

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से विष्णु शर्मा , ओपी सिंह , आंनद मौर्या ,  वरुण सिंह , अखिलेश मिश्रा , राजू यादव , सत्यप्रकाश सोनकर सोनू , उमेश यादव प्रधान , मनीष सिंह , खंजाटी सिंह , शालिनी यादव , अखिलेश यादव , प्रियांशु यादव , रेखा पाल , पूजा यादव , रिबू श्रीवास्तव , आत्माराम यादव, अमन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दिया ।