चर्चित निवेदिता हत्याकांड का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार...

चर्चित निवेदिता हत्याकांड का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार...

वाराणसी, भदैनी मिरर। पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना रहा निवेदिता हत्याकांड के खुलासे में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ने खूब काम किया था। निवेदिता की हत्या बेरहमी से की गई थी। निवेदिता के पिता सुबोध ठाकुर का आरोप था कि उनकी पुत्री का दहेज उत्पीड़न किया जाता है। जिन्होंने पति शैलेन्द्र सिंह, ससुर रामधनी, सास-ननद-देवर सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखवाई थी।


वर्ष 2019 में घटित इस घटना को खोलने में तत्कालीन इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। पुलिस के लिए यह ब्लाइंड केस था। हालांकि सर्विलांस और तकनीक के माध्यम से पुलिस ने मामलें का रहस्योद्घाटन किया था।

इसी मामलें में फरार 15 हजार का ईमानिया अभियुक्त जय सिंह राय को लंका पुलिस ने सामनेघाट पुल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महेश पांडेय, निरीक्षक अपराध मोहित यादव, दरोगा अनिल राजपूत, हेड कांस्टेबल नागेंद्र यादव, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सरोज, कांस्टेबल रवि प्रकाश गौड़, चालक मंगल सिंह यादव शामिल रहे।