डीएम व एसपी ने जनपदवासियों को दिया दीपावली की शुभकामनाएं...

दीपावली पर्व पर जनपद चंदौली की जनता को जिलाधिकारी ईशा दुहन और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शुभकामनाएं प्रेषित की है.

डीएम व एसपी ने जनपदवासियों को दिया दीपावली की शुभकामनाएं...

चंदौली, भदैनी मिरर। हिंदुओं का सबसे लोकप्रिय और प्रमुख त्योहार दीपावली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। हर वर्ग के लोगों द्वारा इस त्यौहार को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार जीवन में खुशियां और उल्लास लेकर आता है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने भी लोगों को बधाई दी और सभी से मिलकर दीपावली का त्यौहार मनाने की अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रदूषण मुक्त वातावरण के बीच त्योहार को अच्छे तरीके से मनाएं।आपको बता दें कि कुछ लोग इस प्रमुख त्यौहार पर अपने परिवार सहित दोस्तों एवं रिश्तेदारों के यहां मिलने भी जाते हैं और उनके साथ शुभकामनाएं एवं उपहार तथा मिठाइयां साझा करते हैं।

वह दीपावली के प्रमुख त्यौहार पर जनपद वासियों को डीएम ईशा दुहन और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दिया। जनपद वासियों से अपील किया कि सभी लोग इस पर्व को मिलजुल कर मनाएं और एक जो भी इस त्योहार पर जरूरतमंद हो और किन्ही कारणों से आज तुम्हें इस त्यौहार को मनाने में असमर्थ हो उसके साथ मिलकर एक दूसरे का दीपावली मनाने में मदद करें। कहा कि प्रदूषण मुक्त दीपावली का त्योहार मनाने की पहल करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय