तेलिया नाला घाट और सारनाथ में CRPF ने किया योगाभ्यास, बोले मन और आत्मा की क्षमता बढ़ाता है योग...

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की 11वीं बटालियन ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो स्थानों पर योगाभ्यास किया. इस दौरान जवानों ने योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया.

तेलिया नाला घाट और सारनाथ में CRPF ने किया योगाभ्यास, बोले मन और आत्मा की क्षमता बढ़ाता है योग...

वाराणसी,भदैनी मिरर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पहाड़िया मंडी ने सारनाथ, तेलिया नाला घाट व 95 बटालियन के मुख्यालय में योगाभ्यास किया। तेलिया नाला घाट पर नितिद्र नाथ द्वितीय कमान अधिकारी की अगुवाई में अधिकारी व जवानों ने योग किया एवं सारनाथ में  विनोद कुमार सिंह सहायक कमांडेंट की अगुवाई में जवानों ने योग किया। वाहिनी के मुख्यालय में महेंद्र कुमार मिश्रा उप कमांडेंट की अगुवाई में वाहिनी के तमाम अधिकारी व जवानों ने योग किया।

इस अवसर पर महेंद्र कुमार मिश्रा ने योग के महत्त्व के बारे में बताते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की कला तथा विज्ञान है। योग करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियों को दूर करना है। योग मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता को बढ़ाकर आत्मज्ञान की प्राप्ति करवाता है।मन और आत्मा की क्षमता को बढ़ाता है योग। योग करने से हमें अच्छी नींद आती है तथा हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। योग से हमें शांति तथा आनंद प्राप्त होता है। योग से हमारा मस्तिष्क एकाग्रचित होकर काम करता है तथा हमारे मन में अच्छे विचारों का निवास होता है,योग हमारे शरीर को स्वस्थ, लचीला तथा शक्तिशाली भी बनाए रखता है ।

कार्यक्रम में किशन जयसवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विकास कुमार सहायक कमांडेंट, हनुमान सिंह सहायक कमांडेंट, निरीक्षक कुमार राजीव व रामनरेश तिवारी, निरीक्षक एम. बनवारी लाल विश्वकर्मा तथा 95 बटालियन के अधिकारी व जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।