बाइस में बाइसिकल: भाजपा से दो बार पूर्व पार्षद रहे प्रतीक श्रीवास्तव सपा में शामिल, अनुसूचित जाति और जन जनजाति के वोटरों को साधने की कोशिश...!

बाइस में बाइसिकल: भाजपा से दो बार पूर्व पार्षद रहे प्रतीक श्रीवास्तव सपा में शामिल, अनुसूचित जाति और जन जनजाति के वोटरों को साधने की कोशिश...!


वाराणसी, भदैनी मिरर। विस चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की कवायद शुरु कर दी है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के डिठोरी महाल से दो बार के पार्षद रहे प्रतीक श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। प्रतीक श्रीवास्तव को पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मनोज राय धूपचण्डी ने सदस्यता दिलाई। प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि अखिलेश यादव  के युवाओं के प्रति अच्छी नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको साथ ले कर चलने का काम करती हैं वहीं भाजपा सिर्फ धनाढ्य व्यपारियों के हितों में काम करती है।  पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचण्डी ने कहा कि प्रतीक श्रीवास्तव के शामिल होने से पार्टी को सिर्फ डिठोरी महाल वार्ड में ही नहीं बल्कि आस-पास के वार्डो में भी पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।


नवनियुक्त पदधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी


समाजवादी पार्टी पिछडो व अति पिछड़ों को भी पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुटी है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी मे जिला अनुसूचित जाति जन जनजाति प्रकोष्ठ के नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारी दी गई। अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय मे सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा की मौजूदगी में जिला अनुसूचित जाति व जनजाति के जिलाध्यक्ष नत्थू लाल सोनकर ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर नवनियुक्त पदाधिकारियों  को मनोनीत किया और समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा का पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। 


सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि अच्छे दिनो का सपना दिखाकर भाजपा ने हर वर्गो के साथ साथ अनुसूचित जाति, जन जनजाति के लोगो का अधिकार छीन लिया। 
 चुनाव मे समाजवादी सरकार बनने पर पिछडो व अति पिछड़ों के साथ साथ अनुसूचित जाति जन जनजाति के लोगो को जायज़ मांग व अधिकार को वापस दिलाने के साथ समुचित स्थान और सम्मान बढ़ाया जाएगा।