जरूरतमंदों के लिए आगे आया भारत सेवाश्रम संघ, महापौर के हाथों करवाया राशन वितरण...

जरूरतमंदों के लिए आगे आया भारत सेवाश्रम संघ, महापौर के हाथों करवाया राशन वितरण...

वाराणसी, भदैनी मिरर। कोरोना संक्रमण काल से प्रभावित लोगों की मदद को भारत सेवाश्रम संघ भी आगे आ गया। भारत सेवाश्रम संघ ने महापौर मृदुला जायसवाल के हाथों 200 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित करवाया। इस दौरान आश्रम से जुड़े देवाशीष दास ने बताया कि भारत सेवाश्रम संघ पूरे देश में 60 स्थानों और विदेशों में 14 जगह पर स्थापित है। 


देवाशीष दास ने बताया कि आपदा के समय सेवाश्रम संघ मानव जीवन की सेवा करता है। इस कोविड़ काल में भी सेवाश्रम संघ विभिन्न स्थानों पर मरीजों की सेवा किया है, उसी क्रम में आज सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ की ओर से राशन किट जिसमें (5 किलो चावल, 5 किलो आटा, 1 किलो दाल, 500 ग्राम सरसों का तेल, 3 किलो आलू, 1 किलो नमक एवं 2 एलईडी बल्ब) दिया गया है। इस दौरान शाखा के अध्यक्ष स्वामी पून्यानन्द, देवाशीष दास और स्वामी विष्णुदेवानन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।