आकांक्षा दुबे प्रकरण: फरार चल रहे आरोपी संजय भी गिरफ्तार, समर के रिमांड से पहले गिरफ्तारी से खुल सकते है कई राज... 

भोजपुरी अदाकारा आकांक्षा दुबे के आत्महत्या प्रकरण में फरार चल रहे दूसरे आरोपी संजय सिंह भी गिरफ्तार.

आकांक्षा दुबे प्रकरण: फरार चल रहे आरोपी संजय भी गिरफ्तार, समर के रिमांड से पहले गिरफ्तारी से खुल सकते है कई राज... 

वाराणसी, भदैनी मिरर। भोजपुरी अदाकारा आकांक्षा दुबे के आत्महत्या प्रकरण में दुष्प्रेषण के आरोप में फरार चल रहे भोजपुरी गायक समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को भी वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में संजय सिंह भी आरोपी है. आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर पर सारनाथ थाने में आईपीसी की धारा 306 में मुकदमा पंजीकृत है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक संजय सिंह को गोइठहां अंडरपास रिंग रोड से क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है. बता दें, समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था, जिसको 5 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड कोर्ट ने दी है. पुलिस संजय सिंह को लेकर अज्ञात जगह गई है, जहां उससे पूछताछ करेगी. समर सिंह के रिमांड से पहले संजय सिंह की गिरफ्तारी से पुलिस कई राज खोल सकती है.