बैंक को लगा रहे थे चूना: बैंक में नकली सोना गिरवी रखने वाला गैंग धराया, सात ठगों के साथ तीन महिला भी गिरफ्तार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश..!

बैंक को लगा रहे थे चूना: बैंक में नकली सोना गिरवी रखने वाला गैंग धराया, सात ठगों के साथ तीन महिला भी गिरफ्तार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश..!

वाराणसी, भदैनी मिरर। मंडुआडीह पुलिस ने बैंक में नकली सोना रखकर तकरीबन 85 लाख रुपये लोन लेने वाले 10 ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठगों में तीन महिला अभियुक्त भी हैं। गिरफ्तार शिवनारायण यादव और अमित कुमार शर्मा लक्सा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। परदेसी बिंद मंडुआडीह, प्रतीक रस्तोगी दशाश्वमेध, सागर कुमार मौर्या भेलूपुर, राजेश कुमार मेहता कोतवाली और लक्ष्मण सिंह, नेहा श्रीवास्तव, दीया प्रजापति भेलूपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। श्वेता जबेरी चौक थाना क्षेत्र में रहती है।

रविवार की दोपहर थाने पर ADCP वरुणा प्रबल प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में असल खिलाड़ी रवींद्र सेठ, प्रतीक रस्तोगी और विजय प्रताप हैं। रवींद्र सेठ ने विजय और प्रतीक के साथ मिलकर योजना बनायी कि मैं बैंक का स्वर्ण मूल्यांकन कर्ता हूं। तुम लोग जिसका खाता केनरा  बैंक में है उसे लेकर आओगे।

खाता नंबर और आधार कार्ड ले लोगे और कहोगे कि हम आपको सोने पर लोन दिलवा देंगे। सोना बैंक को रवींद्र सेठ देगा, जिसे आप लोगों को केनरा बैंक के लहरतारा शाखा और अर्दली बाजार में जमाकर लोन लेना होगा। जितना लोन बैंक द्वारा पास होगा उसने से कुछ परसेंट हम आपको देना है बाकी के रुपये हम लोगों के अकाउंट में ट्रांसफर करना पड़ेगा।

रवींद्र सेठ, प्रतीक और विजय प्रजापति ने फर्जी तरीके से लोगों को लालच देकर एकाउंट नंबर और आधार कार्ड लेकर केनरा बैंक की तीन शाखाओं से दो से तीन महीने में नकली सोना गिरवी रखकर करीब 85 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी बैंक को तब हुई जब उनका सुपर वैल्युएबल आया। सोने की जांच की को पता चला गिरवी रखा सोना नकली है। बैंक के अधिकारियों ने मंडुआडीह थाने में दो मुकदमा दर्ज करवाया। एक मुकदमा थाना कैंट में दर्ज हुआ। पुलिस की कई टीमें इन लोगों की तलाश में जुटीं।

रविवार को सभी को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। ADCP वरुणा प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि इन 10 अभियुक्तों के अलावा एक आरोपी ने शनिवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस संबंधित मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगी है।  

गिरफ्तारी करने वाली टीम में SHO परशुराम त्रिपाठी, SI गौरव पांडे, ईश्वर दयाल दुबे, श्रीराम उपाध्याय, अश्वनी राय क्राइम टीम, कांस्टेबल रामानंद यादव, भूदेव तिवारी, मोहित मीणा, विपिन तिवारी महिला कांस्टेबल रूबी सिंह, वैशाली यादव और कांस्टेबल चालक दीपक कुमार सिंह शामिल हैं।