20 अक्टूबर तक होगा रजिस्ट्रेशन: निःशुल्क अभ्युदय क्लासेस में NEET, JEE, NDA, CDS की भी कराई जाएगी तैयारी, नवंबर से शुरु होगी क्लासेस

20 अक्टूबर तक होगा रजिस्ट्रेशन: निःशुल्क अभ्युदय क्लासेस में NEET, JEE, NDA, CDS की भी कराई जाएगी तैयारी, नवंबर से शुरु होगी क्लासेस
अभ्युदय क्लासेज की शुरुआत के दौरान सरकार के अति महत्त्वपूर्ण योजना अभ्युदय क्लासेज की जानकारी देते मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल

वाराणसी, भदैनी मिरर। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं खासकर IAS और PCS (सिविल सेवा/राज्य सिविल सेवा) में बेहतर चयन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शुरु निःशुल्क कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है। जिसमें NEET, JEE, NDA, CDS की तैयारी के लिए भी छात्र आवेदन कर सकते है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कंप्टीशन की तैयारी से लेकर सेलेक्शन तक की पढ़ाई का जिम्मा अभ्युदय कोचिंग ही संभालेगी। 20 अक्टूबर तक तक अभ्युदय कोचिंग की वेबसाइट www.abhyuday.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बता दें कि नि:शुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 4 अक्टूबर से शुरू हो गया है। वहीं अक्टूबर के अंत तक एंट्रेंस और नवंबर तक इसकी क्लासेज शुरू कर दी जाएंगी।

21 से 26 अक्टूबर तक होगा एंट्रेंस

समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक के. एल गुप्ता ने बताया कि इन सब कोर्स में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद एक एंट्रेंस टेस्ट होगा। जिसके बाद ही सेलेक्शन शुरू होगा। JEE कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 21 अक्टूबर, NEET की 22 अक्टूबर, NDA व CDS की परीक्षा 25 अक्टूबर को होगी। वहीं, IAS-PCS प्री एग्जाम बैच के लिए एंट्रेंस टेस्ट 26 अक्टूबर को होगा। सभी परीक्षाएं दोपहर के 2:00 बजे से 3:00 बजे तक कराई जाएंगी। इसका रिजल्ट 29 अक्टूबर को वेबसाइट पर आ जाएगा। वहीं, इसमें जो-जो सफल होंगे, उन्हें इस कोचिंग का छात्र माना जाएगा। के. एल गुप्ता ने कहा कि कोचिंग के पहले सत्र की शुरूआत 15 नवंबर तक हो जाएगी। वहीं अभ्युदय कोचिंग के बारे में वेबसाइट www.abhyuday.up.gov.in पर डिटेल में जानकारी के लिए ली जा सकती है।

मालूम हो कि पिछले साल वाराणसी बड़ा लालपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कोचिंग की ऑनलाइन शुरूआत की थी। उसके बाद से इस कोचिंग से IAS-PCS परीक्षा में कई छात्र सेलेक्ट हुए और कई इंटरव्यू तक पहुंचे। वहीं हालिया आए IAS के फाइनल एग्जाम में वाराणसी के 3 छात्रों को अच्छे नंबर के साथ सेलेक्शन भी हो गया है।