गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाट पर आस्था का रेला...

मां गंगा के तट पर आस्था का रेला लगा हुआ है. ब्रम्ह मुहूर्त से श्रद्धालुओं से डुबकी लगाई तो शाम को घाट पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाट पर आस्था का रेला...

वाराणसी,भदैनी मिरर। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गुरुवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा की धारा में लक्खा स्नान ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हो गया था। इस पावन पर्व पर सुबह से ही गंगा तटों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त गंगा में डुबकी लगाकर दान पुण्य कर रहे थे। नहाने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट और उसके आसपास के घाटों पर देखी गई।

बता दें, बुधवार देर रात से ही श्रद्धालुओं की जुटान गंगा घाट पर होने लगी थी। गुरुवार मुहूर्त में गंगा में डुबकी लगाई गई। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। गंगा का अवतरण इस दिन हुआ था, इसलिए इसका महत्त्व और बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सुख और समृद्धि की कामना की।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं का भीड़ काशी के देवालयों में पहुंची। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सामान्य दिनों से ज्यादा भीड़ देखी गई। प्रशासन ने मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भक्त भोर से ही स्नान करने के बाद कतारबद्ध हो गए थे। बाबा विश्वनाथ सहित माता अन्नपूर्णा, अक्षयवट हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में शीश नवाया।