दो दरोगाओं का तबादला, प्रकाश और सौरभ को नई जिम्मेदारी...

कमिश्नरेट पुलिस के दो दरोंगाओ का तबादला हो गया है. एडिशनल सीपी सुभाष चंद दुबे ने दरोगा प्रकाश सिंह और दरोगा सौरभ पांडेय को नई जिम्मेदारी सौंपी है.

दो दरोगाओं का तबादला, प्रकाश और सौरभ को नई जिम्मेदारी...
दरोगा प्रकाश सिंह और दरोगा सौरभ पांडेय

वाराणसी,भदैनी मिरर। अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दूबे के दोनों पीआरओ को अब अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के पीआरओ का नया दायित्व सौंपा गया है। 

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी स्थापना बोर्ड के अनुसार दरोगा प्रकाश सिंह और दरोगा सौरभ पाण्डेय को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था का पीआरओ बनाया गया है। दोनों दरोगा वर्ष 2015 बैच के है। प्रकाश सिंह सोशल मिडिया पर काफी चर्चित दरोगा रहें है, तो वहीं दरोगा सौरभ पाण्डेय शांत और व्यवहार कुशल है। दोनों दरोगाओं का पब्लिक रिलेशनशिप काफी बेहतर है।

बता दें की अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध रहे सुभाष चंद्र दुबे को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बनाया गया है, मुख्यालय और अपराध का प्रभार आईपीएस संतोष सिंह को दिया गया है।