विवाहिता का पंखे से लटकता मिला शव, 9 साल पहले हुई थी शादी...

भगवानपुर में रहने वाली प्रियंका कन्नौजिया के दोनो बच्चे शुक्रवार की शाम सो रहे थे। जब प्रियंका की बेटी जगी तो उसने बगल के कमरे में देखा की मां का शव पंखे से लटक रहा है। बेटी के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। 

विवाहिता का पंखे से लटकता मिला शव, 9 साल पहले हुई थी शादी...

वाराणसी,भदैनी मिरर। लंका थाना अंतर्गत भगवानपुर में एक विवाहिता का पंखे से लटकता शव मिला। बताया जा रहा की भगवानपुर में रहने वाली प्रियंका कन्नौजिया के दोनो बच्चे शुक्रवार की शाम सो रहे थे। जब प्रियंका की बेटी जगी तो उसने बगल के कमरे में देखा की मां का शव पंखे से लटक रहा है। बेटी के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। 

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बात की सूचना सुसराल वालों ने मायका पक्ष और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष की मौजूदगी में शव को पंखे से नीचे उतरवाया। इस दौरान प्रियंका के पिता ने उसके पति, सास और ननद पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लंका थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका पति दीपक के अनुसार वह उस समय कपड़ा का दुकान लगाने छितुपुर गेट गया था। प्रियंका की सात साल की बेटी और तीन साल का बेटा भी है।