विश्वनाथ धाम : पुलिसकर्मियों के पुजारी वेश पर सपा अध्यक्ष का तंज, बोले- ठग उठाएंगे इनका फायदा...

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भगृह से लेकर बाहर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को भगवा वेशभूषा चर्चा में है।

विश्वनाथ धाम : पुलिसकर्मियों के पुजारी वेश पर सपा अध्यक्ष का तंज, बोले- ठग उठाएंगे इनका फायदा...

वाराणसी, भदैनी मिरर। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भगृह से लेकर बाहर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को भगवा वेशभूषा चर्चा में है। पुलिस कमिश्नर ने खाकी वर्दी पहनने वाले महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को भगवा वस्त्र पहना दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अर्चक के लिए भगवा रंग की ड्रेस पर समाजवादी पार्टी ने इस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  मंदिर न्यास और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, पुजारी के वेश में पुलिसकर्मियों का होना किस ‘पुलिस मैन्युअल’ के हिसाब से सही है? इस तरह का आदेश देनेवालों को निलंबित किया जाए। कल को इसका लाभ उठाकर कोई भी ठग भोली-भाली जनता को लूटेगा तो उप्र शासन-प्रशासन क्या जवाब देगा। निंदनीय!

वही पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा, धर्म के साथ खिलवाड़ है। इस तरह के प्रोपेगेंडा से धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। इस तरह के प्रोपेगेंडा से केवल धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन को इसे देखना चाहिए। कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह का प्रयोग कतई नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए।

वही सीपी मोहित अग्रवाल का कहना है कि, श्रद्धालु पुजारियों की बात ज्यादा मानते हैं और इससे पुलिस वालों को भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।