Home यूपी यूपी में शीतलहर का कहर जारी : IMD ने कई जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट! बताया आगे कैसा रहेगा मौसम

यूपी में शीतलहर का कहर जारी : IMD ने कई जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट! बताया आगे कैसा रहेगा मौसम

by Ankita Yadav
0 comments

उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप तेज़ हो गया है। कई इलाकों में घने कोहरे और ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ समेत बुंदेलखंड, पूर्वांचल और प्रयागराज मंडल के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

Ad Image
Ad Image

तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मध्य यूपी के हिस्सों में मौसम स्थिर रहेगा। हालांकि, रात के तापमान में धीरे-धीरे 2°C से 4°C तक की गिरावट होने का अनुमान है।

Ad Image

9 जनवरी तक घने कोहरे का अनुमान

Ad Image

आईएमडी ने 9 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे की संभावना जताई है। कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

Ad Image
Ad Image
Ad Image

बारिश और ठंडी हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने 11 जनवरी तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान प्रदेश में 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश हो सकती है।

Ad Image
Ad Image

मौसम वैज्ञानिकों ने 10 से 12 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। हालांकि, इससे तापमान में खास सुधार नहीं होगा।

Ad Image

कोल्ड डे जारी

हालांकि पश्चिमी विक्षोभ से धुंध कुछ कम हो सकती है, लेकिन दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे जारी रहेगा।

Social Share

You may also like

Leave a Comment