उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को लेकर नया अपडेट जारी किया है। पाकिस्तान से उठे इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी के कई इलाकों में तापमान गिरने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ शुरुआत हुई, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी घटकर 80 मीटर तक रह गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
19 दिसंबर: कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 19 दिसंबर को प्रदेश में सुबह और देर रात छिछले से मध्यम कोहरे का अनुमान है। हालांकि, शीतलहर चलने की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड और गलन जारी रहेगी। दिन के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
यूपी के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। इनमें गोरखपुर, गोंडा, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, मुजफ्फरनगर, बागपत, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, मेरठ, शामली, गाजियाबाद और हापुड़ शामिल हैं। दिन में धूप निकलने के बाद ठंड में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है।
20 दिसंबर और उसके आगे का अनुमान
20 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह और देर रात हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान है।
21 से 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छा सकता है।
जिलों में कोहरे की स्थिति
रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, हरदोई, बागपत, मेरठ, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, देवरिया और मऊ में सुबह और शाम के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है।
प्रदेश में तापमान का हाल
न्यूनतम तापमान
- बुलंदशहर: 5℃
- चुर्क: 5.6℃
- कानपुर: 6℃
- मुजफ्फरनगर: 6.4℃
- मेरठ: 6.1℃
- फुरसतगंज: 6.2℃
- झांसी: 6.8℃
अधिकतम तापमान
- बहराइच में पिछले 24 घंटों का अधिकतम तापमान 27.4℃ रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान
- बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 5.0℃ दर्ज किया गया।